सरदारशहर में आंधी-बारिश से बिजली पोल गिरे:कई गांवों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई प्रभावित, विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी
सरदारशहर में आंधी-बारिश से बिजली पोल गिरे:कई गांवों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई प्रभावित, विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी
सरदारशहर : सरदारशहर में आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
बिजली गुल होने से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उदासर बीदावतान, सारसर, काकलासर, भैरूसर, दानूसर, देराजसर, राणासर सहित कई गांव अभी भी अंधेरे में हैं। इसके चलते पेयजल आपूर्ति और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त
विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर बिजली लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग की टीमें मौके पर काम कर रही हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

जर्जर लाइन बदलने की मांग ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह पुराने और जर्जर पोल व तार लगे हुए हैं। हल्की हवा या बारिश आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, जिससे उन्हें बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने विभाग से जर्जर लाइनों को बदलने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152104


