सरदारशहर में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने प्रभावित बच्चों से की मुलाकात
सरदारशहर में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने प्रभावित बच्चों से की मुलाकात
सरदारशहर : अखिल राजस्थान किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी आदूराम न्यौल सातड़ा ने कई गांवों में नीट पेपर लीक घोटाले से प्रभावित छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने की अपील की।
न्यौल ने मांग की कि पेपर लीक माफियाओं को आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा दी जाए। न्यौल ने बताया कि देश के 23 लाख छात्रों ने कड़ी मेहनत के बाद नीट की परीक्षा दी थी, जो लीक होने के बाद रद्द कर दी गई। इससे छात्रों को आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है।
इस अवसर पर गांवों की चौपालों पर न्यौल के साथ प्रताप जांगिड़, विद्याधर न्यौल, रामचंद्र जाट, बाबूलाल गर्ग, गोपाल रोलन, हरदेवाराम, गोपाल राम, राजकुमार श्योलड़ा, मोहरसिंह न्यौल और श्यामलाल सहित अनेक ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152104


