[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:जांच टीम के सामने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:जांच टीम के सामने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बबाई अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:जांच टीम के सामने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बबाई : बबाई के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को सीएमएचओ झुंझुनूं की ओर से गठित एक जांच टीम अस्पताल पहुंची, जिसके सामने ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें रखीं। सज्जन सिंह सिराधना के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने टीम को एक हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं की गहन जांच की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में तीन डॉक्टर कार्यरत हैं, लेकिन ओपीडी में केवल दो ही बैठते हैं। इसके अलावा मरीजों को बाहर से कुछ दवाएं और जांचें कराने के लिए कहा जाता है, जिससे आम जनता में रोष है। उपस्थित ग्रामीणों ने जांच टीम से मामले की गंभीरता से जांच करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो जन आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles