[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में 100 परिवारों का सपना हुआ साकार, पट्टा वितरण समारोह में छलकी खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में 100 परिवारों का सपना हुआ साकार, पट्टा वितरण समारोह में छलकी खुशियां

विधायक सुभाष मील बोले - विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस नगर पालिका प्रशासन की ओर से पालिका कार्यालय के सामने स्थित टीनशेड में भव्य पट्टा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में करीब 100 परिवारों को उनके आवासीय पट्टे वितरित किए गए। वर्षों से अपने आशियाने के अधिकार का इंतजार कर रहे लोगों को जब पट्टे मिले तो समारोह स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम विधायक सुभाष मील के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विधायक मील ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित करते हुए कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रींगस क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और नगर के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पट्टा मिलने से लोगों को कानूनी अधिकार और सुरक्षा मिलती है, जिससे आमजन का जीवन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनता है। विधायक ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

समारोह में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार महेश ओला सहित नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लाभार्थियों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और पट्टा वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर अपने घर के अधिकार मिलने की खुशी साफ नजर आई।

Related Articles