[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचसीएल की केसीसी इकाई में पीडी बोहरा ने संभाला इकाई प्रमुख का पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचसीएल की केसीसी इकाई में पीडी बोहरा ने संभाला इकाई प्रमुख का पद

एचसीएल की केसीसी इकाई में पीडी बोहरा ने संभाला इकाई प्रमुख का पद

खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) इकाई में पीडी बोहरा ने इकाई प्रमुख के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद विभिन्न संगठनों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोठड़ा सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर, केसीसी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना तथा केसीसी हॉस्पिटल के डॉ. प्रमोद सिराधना ने पीडी बोहरा को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने केसीसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

नवनियुक्त इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के सहयोग और समन्वय से संस्थान की प्रगति एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केसीसी की कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए टीम भावना के साथ प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles