[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेल लाइन को मिली रफ्तार! डाबला-खेतड़ी-सिंघाना परियोजना पर बढ़ी उम्मीदें, विधायक धर्मपाल गुर्जर की मेहनत लाई रंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेल लाइन को मिली रफ्तार! डाबला-खेतड़ी-सिंघाना परियोजना पर बढ़ी उम्मीदें, विधायक धर्मपाल गुर्जर की मेहनत लाई रंग

रेल लाइन को मिली रफ्तार! डाबला-खेतड़ी-सिंघाना परियोजना पर बढ़ी उम्मीदें, विधायक धर्मपाल गुर्जर की मेहनत लाई रंग

खेतड़ी नगर : क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित डाबला-खेतड़ी-सिंघाना रेल लाइन परियोजना अब साकार होती नजर आ रही है। खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की लगातार पैरवी और प्रयासों के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से विधायक को भेजे गए पत्र ने क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विधायक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाया है और परियोजना को लेकर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इसके बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री का पत्र तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डाबला-सिंघाना रेल लाइन की आवश्यकता और क्षेत्रीय महत्व से अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन डाबला, खेतड़ी, सिंघाना और चिड़ावा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे व्यापार, रोजगार, उद्योग और यातायात सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर वे लगातार सरकार और संबंधित विभागों के संपर्क में हैं। डाबला-सिंघाना रेल लाइन के साथ-साथ बबाई हवाई पट्टी के विकास को लेकर भी गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सिंघाना क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई थी। उस दौरान रेलवे अधिकारियों ने परियोजना के लिए प्रस्ताव तैयार होने की बात कही थी। अब मुख्यमंत्री के पत्र के बाद लोगों को विश्वास हो चला है कि यह सपना जल्द हकीकत में बदल सकता है।

यदि यह रेल परियोजना स्वीकृत होती है तो पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और हजारों लोगों को बेहतर रेल संपर्क सुविधा का लाभ मिलेगा।

Related Articles