मलसीसर में रजत शर्मा के साथ मारपीट का मामला: गौड़ ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मलसीसर में रजत शर्मा के साथ मारपीट का मामला: गौड़ ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मलसीसर : भादरा तहसील के गांव मलसीसर में रजत शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर बुधवार को विप्र समाज ने आक्रोश जताया। गौड़ ब्राह्मण महासभा तहसील मलसीसर के अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व में विप्रजनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि पीड़ित रजत शर्मा को शीघ्र न्याय मिले और घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। विप्र समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान मलसीसर व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वालों में चिरंजीलाल चौमाल, पवन चौमाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, डॉ. राघवेंद्र पाराशर, नवीन लाटा, परमेश्वर लाल जाखोदिया, कैलाश झटावेवाला, अमित व्यास, चैतन्य गणेश महाराज मंडावा, मनोज शहल बिसाऊ सहित मलसीसर के कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150828


