[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में बिजली कर्मचारियों की बैठक:ठेका प्रथा खत्म करने की मांग, निजीकरण रोकने और स्थायी भर्ती के लिए आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में बिजली कर्मचारियों की बैठक:ठेका प्रथा खत्म करने की मांग, निजीकरण रोकने और स्थायी भर्ती के लिए आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ीनगर में बिजली कर्मचारियों की बैठक:ठेका प्रथा खत्म करने की मांग, निजीकरण रोकने और स्थायी भर्ती के लिए आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में विद्युत श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिजली कर्मचारियों ने ठेका प्रथा और निजीकरण को समाप्त करने की मांग की।

निजीकरण का किया विरोध

श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि निजीकरण का विरोध और ठेका प्रथा पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने निगम में स्थायी भर्ती करने की भी मांग रखी। शर्मा ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

एफआरटी समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

कर्मचारी बोले-लंबे समय से मांगों को लेकर कर रहे संघर्ष

कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढाका, अशोक सैनी, सदस्य सुनीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश भाटी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राधेश्याम, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, हजारीलाल, पूरणमल, सुनील, कुलदीप, दौलत, प्रदीप, कृष्ण, पवन, ललित, राजपाल, नरेश, शंकर, नरेन्द्र, मनीराम, श्यामसुन्दर और देवेंद्र सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles