खेतड़ी के ITI कॉलेज में 13 मई को रोजगार कैंप:ITI पास और नॉन-ITI दोनों तरह के अभ्यर्थियों को जॉब का अवसर
खेतड़ी के ITI कॉलेज में 13 मई को रोजगार कैंप:ITI पास और नॉन-ITI दोनों तरह के अभ्यर्थियों को जॉब का अवसर
खेतड़ी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) खेतड़ी में 13 मई 2026 को 10 बजे रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में ITI पास और नॉन-ITI दोनों तरह के अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न ट्रेडों में किया जाएगा। संस्थान प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी मुख्य रूप से मैकेनिकल, फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के युवाओं की भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान के नीमराना स्थित कंपनी के प्लांट में काम करने का अवसर मिलेगा।
कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 12,625 स्टाइपेंड, 1,500 अटेंडेंस अवार्ड और 5,471 गुड वर्क अवार्ड सहित कुल लगभग 19,596 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें कैश इन हैंड 15,956 होगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी सब्सिडाइज्ड कैंटीन, ट्रांसपोर्ट सुविधा, यूनिफॉर्म और सेफ्टी शूज जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। संस्थान प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150425

