सालासर डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से प्रदूषण:सुजानगढ़ रोड पर आवागमन बाधित, लोगों को हो रही परेशानी
सालासर डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से प्रदूषण:सुजानगढ़ रोड पर आवागमन बाधित, लोगों को हो रही परेशानी
सालासर : सालासर की सुजानगढ़ रोड पर बालाजी गोशाला के सामने ग्राम पंचायत के डंपिंग यार्ड में रोज शाम आग लगाकर कचरा जलाया जाता है। जिससे वाहन चालकों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी होती है। वही जोरदार प्रदूषण भी होता है। मंगलवार की शाम भी कचरे में आग लगाई गई। जिससे करीब आधा घंटे के लिए आवागमन बाधित हो गया।
गोशाला में लोगों को हो रही परेशानी
डंपिंग यार्ड के सामने स्थित बालाजी गोशाला के रविशंकर पुजारी ने बताया कि यहां रोज शाम को डंपिंग यार्ड के कर्मचारी ही आग लगा देते हैं। जिससे गोशाला में रहने वाले लोगों और गायों को भारी परेशानी होती है। साथ ही रोड पर से गुजरने वाले लोगों को भी रुकना पड़ता है।
एसडीएम बोले-पाबंद कराया जाएगा
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि समिति सालासर कस्बे से कचरा उठाकर डंपिंग यार्ड में डलवाने का काम करती है। आग के बारे में उन्हें नहीं पता है। मामले को लेकर सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि पंचायत वालों को बोलकर इसके लिए पाबंद करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149406
