[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी का अर्धवार्षिक सम्मेलन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी का अर्धवार्षिक सम्मेलन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी का अर्धवार्षिक सम्मेलन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

मलसीसर : निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी का अर्धवार्षिक ग्राम स्तरीय सम्मेलन देर रात बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में किसानों से जुड़े मुद्दों, संगठन की गतिविधियों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्घाटन सत्र में कामरेड नेता हरिराम महला, जैविक किसान असलम खान एवं पंच इकबाल खोखर ने किसान ग्राम संघर्ष कमेटी की भूमिका और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन के दूसरे चरण में कोषाध्यक्ष नंदलाल सामरिया ने कमेटी का अर्धवार्षिक आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रवेशक के रूप में जिला संयुक्त सचिव अरविंद गढ़वाल एवं कामरेड नेता महिपाल सिंह पूनिया ने संगठन के उद्देश्यों तथा नई रणनीतियों पर चर्चा की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में करणी राम रेपसवाल को अध्यक्ष, नंदलाल सामरिया को कोषाध्यक्ष तथा पंच इकबाल खोखर को महासचिव नियुक्त किया गया।

इसके अलावा बलबीर गुरी, रामलाल सामरिया, सुरेंद्र कुमार खींचड़ ढाणी, श्रीचंद भोडीवाल, मदनलाल गुरी, सुरेश सिलायच, असलम खान एवं शिशपाल खीचड़ ढाणी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

संयुक्त सचिव पद पर प्यारेलाल सिहाग, विनोद कुम्हार, लालचंद भोडीवाल, विक्रम मान, हरलाल महला एवं अदरिस अली को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर बजरंग सिंह धाभाई, विनय कुमार थालोड़, रणजीत सिंह चाहर, शिशपाल सिलायच, हनीफ सया, राकेश दनोदिया, गिरधारी लाल खीचड़, मुगले आजम खान, पन्नालाल खीचड़, फरियाद अली, मनीर सया, सूरजमल सैनी, मुरारीलाल सामरिया सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Articles