[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में सीसीटीवी पिलर से टकराई कार:गाड़ी क्षतिग्रस्त, सड़क निर्माण के दौरान नहीं हटाया गया था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में सीसीटीवी पिलर से टकराई कार:गाड़ी क्षतिग्रस्त, सड़क निर्माण के दौरान नहीं हटाया गया था

नेछवा में सीसीटीवी पिलर से टकराई कार:गाड़ी क्षतिग्रस्त, सड़क निर्माण के दौरान नहीं हटाया गया था

नेछवा : नेछवा उपखंड में गाड़ी सड़क के बीच में मौजूद पिलर से टकरा गई। यह पिलर सड़क निर्माण के दौरान हटाए गए एक सीसीटीवी कैमरे के पोल का अवशेष था। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने नेछवा उपखंड में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। सड़क निर्माण कार्य के दौरान कैमरे का पोल सड़क के मध्य में आ गया था। पोल को तो हटा दिया गया, लेकिन उसका पिलर वहीं छोड़ दिया गया था। प्रशासन से मांग की गई है कि इस पिलर को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों और जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Related Articles