सीकर SK हॉस्पिटल में सांझी रसोई का रिव्यू होगा:बैठक में कलेक्टर बोले- PG, हॉस्टल और कोचिंग में नशा करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीकर SK हॉस्पिटल में सांझी रसोई का रिव्यू होगा:बैठक में कलेक्टर बोले- PG, हॉस्टल और कोचिंग में नशा करने वालों पर होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा- SK हॉस्पिटल में चल रही सांझी रसोई का रिव्यू किया जाएगा। सांझी रसोई में खाना खाने वालों की ऑनलाइन लिस्टिंग अनिवार्य होगी। थाली की रेट्स तय करने के लिए अन्य सब्सिडाइज्ड रसोईयों की स्टडी की जाएगी। इसके साथ ही, सभी पीजी, हॉस्टल्स, कोचिंग्स, स्कूलों और हॉस्पिटल्स के कैंपस को नशामुक्त करवाया जाएगा। कलेक्टर मोदी ने आज रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला स्तरीय बैठक में सदस्यों के साथ एजेंडा के सभी बिंदुओं पर चर्चा की।
जिला स्तरीय बैठक का संचालन सोसाइटी उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने किया। कलेक्टर मोदी ने कहा कि सीकर में रेहड़ी, ठेले, दुकानों और कैफे में नशे के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा कैंपस में नशा रोकने की जिम्मेदारी संबंधित मालिकों की होगी। इसके लिए हर सार्वजनिक, प्राइवेट कैंपस और इंस्टीट्यूट को खुद को नशामुक्त घोषित करना होगा, जिसके बाद वहां नशा करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना लगेगा।
सीकर में लोग हैलमेट कम लगाते हैं
कलेक्टर आशीष मोदी ने चिंता जताते हुए कहा- सीकर में लोग हैलमेट कम लगाते हैं। पिछले दिनों सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर एक बाइक चालक की हैलमेट के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई थी। सोसाइटी उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए हैलमेट के प्रति जनजागरण और स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग्स में CPR ट्रेनिंग का एक अभियान शुरू करने की जरूरत है।
सोसाइटी सदस्य रिटायर्ड ADM ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि सीकर को नशा मुक्त करने के लिए मेडिकल कॉलेज से एक अभियान की शुरूआत कर दी गई है। प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति के अभियान को हर स्कूल, कोचिंग और कॉलेज में चलाया जाएगा।
बैठक में सीकर रेडक्रॉस सोसाइटी की स्मारिका प्रकाशित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैठक में जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि, भामाशाह-समाजसेवी डॉ. वीके जैन, रिटायर्ड ASP वीरेंद्र मीणा, रिटायर्ड ASP सुरेश दानोदिया, योगेश जोशी, कांतिप्रसाद पंसारी समेत सभी सदस्यों ने सुझाव दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2147554


