नेछवा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से ग्रामीण परेशान:नई वितरण एजेंसी की मांग को लेकर हंगामा, बोले- गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
नेछवा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से ग्रामीण परेशान:नई वितरण एजेंसी की मांग को लेकर हंगामा, बोले- गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नेछवा : नेछवा क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। समय पर गैस आपूर्ति न होने के कारण लोगों के घरों में रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और हंगामा किया।
उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी लंबे समय तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस कारण लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
दूर-दराज के गांवों से लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, इसके बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस स्थिति में महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने नेछवा क्षेत्र में अलग से ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेंगे और उनकी दैनिक समस्या का समाधान होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2147555


