निजी स्कूलों पर स्टेशनरी में मनमानी वसूली का आरोप:सादुलपुर में जांच दल गठित, 7 दिन में रिपोर्ट मांगी
निजी स्कूलों पर स्टेशनरी में मनमानी वसूली का आरोप:सादुलपुर में जांच दल गठित, 7 दिन में रिपोर्ट मांगी
सादुलपुर : समग्र शिक्षा पंचायत समिति राजगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम और स्टेशनरी के नाम पर मनमानी फीस वसूलने की शिकायतों पर संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के निर्देश पर इस मामले में जांच के आदेश जारी कर एक विशेष दल का गठन किया गया है।
कार्यालय आदेश के अनुसार शहीद भगत सिंह युवा शक्ति संस्थान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से पाठ्यक्रम और स्टेशनरी के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल रहे हैं। इसी आधार पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू की गई है।

तीन सदस्यीय जांच दल का गठन
गठित जांच दल में राउमावि भामासी के प्रधानाचार्य कमल कुमार स्वामी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राउमावि बास कांजण के प्रधानाचार्य बजरंगलाल और राउमावि चैनपुरा बड़ा के प्रधानाचार्य शोकत अली को सदस्य नियुक्त किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर जांच कार्य में सहयोग के लिए किसी विषय विशेषज्ञ या अन्य कार्मिक को भी शामिल किया जा सकेगा।
सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश, आगे होगी सख्त कार्रवाई
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जांच दल को निर्देश दिए हैं कि वे सात दिनों के भीतर शिकायतों की तथ्यात्मक जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141742


