[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक हरलाल सहारण ने किया फिल्म “चूहरू जाट” के प्री-पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक हरलाल सहारण ने किया फिल्म “चूहरू जाट” के प्री-पोस्टर का विमोचन

चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी चूहरू जाट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फीचर फिल्म “चूहरू जाट” के प्री-पोस्टर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम भारतीय खाद्य निगम के सामने स्थित संतोष भोजनालय में आयोजित एक सादे समारोह में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू में हिन्दी फिल्म का निर्माण होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इससे पहले वे चार राजस्थानी फीचर फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म के गीत गिरीश भार्गव द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत संतोष कुमार नायक का होगा। गीतों को रघुवीर सिंह राठौड़ (रूपलीसर) और अनीता नायक अपनी आवाज देंगे। फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना और संपादन प्रवेश सक्सेना करेंगे। फिल्म में माही कटारिया और अलिसा सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र सिंह शेखावत, महिपाल सिंह, दलीप कुमार शर्मा, शिवनंदन शर्मा, राहुल शर्मा सहित अन्य लोगों ने विधायक हरलाल सहारण का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर दलीप सरावग, निर्मल कौशिक, कपिल चंदेल, विनोद राठी, आशीष पारीक, कैलाश पारीक, मोहम्मद अली पठान, बजरंग सैनी, पुनित सोनी, छात्र नेता प्रशांत शर्मा, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह ख्याली सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles