[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वगणना जागरूकता हेतु स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वगणना जागरूकता हेतु स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित

स्वगणना जागरूकता हेतु स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जनगणना – 2027 के अंतर्गत स्वगणना को बढ़ावा देने हेतु जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को लोहिया महाविद्यालय चूरू, कोठारी टीटी सांखण ताल, लाहेड़ी टीटी कॉलेज सादुलपुर सहित जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने चित्रों एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से जनगणना से जुड़े संदेशों को सुंदर और सारगर्भित तरीके से अभिव्यक्त किया।

Related Articles