[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पासपोर्ट-ऑफिस को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:कर्मचारियों को बाहर निकाला, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पासपोर्ट-ऑफिस को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:कर्मचारियों को बाहर निकाला, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

झुंझुनूं में पासपोर्ट-ऑफिस को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:कर्मचारियों को बाहर निकाला, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

झुंझुनूं : झुंझुनूं स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को एक बार फिर बम और जहरीली गैस से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले कुछ समय में यह चौथी बार है, जब ऑफिस को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस बार ईमेल में ‘साइनाइड’ जैसी घातक जहरीली गैस से भरे बम रखने का जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक विभागों में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों को बाहर निकालकर ऑफिस के हर हिस्से की जांच की गई।

जानकारी के अनुसार- ईमेल सुबह करीब 11:32 बजे मिला। इसमें लिखा था कि पासपोर्ट ऑफिस में साइनाइड जहरीली गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालें। ​यह मेल ‘सुभाष चंद्र मीणा’ की आईडी से भेजा गया था और इसे राजस्थान के विभिन्न पोस्टमास्टर जनरल (जोधपुर, अजमेर) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को मार्क किया गया था। ईमेल में स्पष्ट चेतावनी थी कि यह हमला केवल झुंझुनूं नहीं, बल्कि ऑल इंडिया के पासपोर्ट ऑफिसों को ध्यान में रखकर प्लान किया गया है।

​12:15 बजे का अल्टीमेटम दिया

ईमेल में धमाके के लिए दोपहर 12:15 बजे का समय दिया गया था। समय की संवेदनशीलता को देखते हुए पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और निर्धारित समय से पहले ही ऑफिस के गेट बंद कर दिए। सुरक्षा की दृष्टि से काम रोक दिया गया, जिससे बाहर क्लाइंट्स की भारी भीड़ जमा हो गई।

​सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जिला विशेष शाखा (DSB) की टीमें मौके पर पहुंचीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि गहन तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु या गैस का रिसाव नहीं मिला।

​सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ​प्रशासनिक मंडल कार्यालय से सत्येंद्र सिंह मील और रमेश कुमावत मौजूद रहे। ​पासपोर्ट ऑफिस स्टाफ से लोकेश कुमार और कामिल हुसैन मौजूद रहे। कोतवाली से हेड कॉन्स्टेबल सुनीता, शुभकरण सिंह और महिला कॉन्स्टेबल नेहा,​ जिला विशेष शाखा से एएसआई राकेश मील और हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुलहरी मौजूद रहे। पूरे परिसर की जांच की गई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बता दें कि इससे पहले भी तीन बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार जांच में मामला फर्जी निकला, हालांकि बार बार धमकी मिलने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

देखिए- तस्वीरें

पासपोर्ट कार्यालय झुंझुनू में जांच के दौरान स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया।
पासपोर्ट कार्यालय झुंझुनू में जांच के दौरान स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
पासपोर्ट कार्यालय को बंद कर दिया गया और क्लाइंट बाहर इंतजार करते रहे।
पासपोर्ट कार्यालय को बंद कर दिया गया और क्लाइंट बाहर इंतजार करते रहे।

Related Articles