सरदारशहर में छात्राओं ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, संरक्षण का लिया संकल्प
सरदारशहर में छात्राओं ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, संरक्षण का लिया संकल्प
सरदारशहर : श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण के लिए परिंडे लगाए गए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार पारीक ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं को पक्षियों की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. सरोज चाहर और चन्द्र प्रकाश मुनपुरिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्राओं ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखा। साथ ही नियमित रूप से इन जल पात्रों को भरने और अन्य लोगों को भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140167


