[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम रथ ने गांव – गांव किया योजनाओं का प्रचार, आमजन को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ग्राम रथ ने गांव – गांव किया योजनाओं का प्रचार, आमजन को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प : हर नागरिक तक पहुंचे विकास योजनाएं- पूर्व मंत्री रिणवां

सरदारशहर : विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संचालित ग्राम रथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अड़सीसर, कंवलासर सहित ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विकसित राजस्थान की दिशा में आमजन के अमूल्य सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। रथों का पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवां ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ग्रामीणों को अब भरपूर बिजली, पानी मिल रहा है ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प है कि कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणजन लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस जन प्रतिनिधि बोल रहे हैं कि मैंने काम करवायें हैं , जबकि गांव में बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर मेरे द्वारा स्वीकृत कराकर लगवाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वही जनप्रतिनिधि यह बोल रहे हैं कि अधिकारी हमारे फोन नहीं उठा रहे। मैं हारा हुआ हूं किंतु क्षेत्र के विकास एवं गरीब को जनकल्याणकारी योजना का फायदा मिले इस लिए क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा हूं।

कांग्रेस के राज में बहुत लूट खोस हुई थी। अब उनकी जांच चल रही है वहीं मोदी जी व भजनलाल की सरकार आमजन व गरीबों के हित में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लाकर के धरातल पर अच्छे कार्य कर रही है। बंगाल व आसाम की जीत पर सभी का आभार व्यक्त किया।

ग्राम रथों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। राजकीय उ माध्यमिक विद्यालय कवंलासर में रथ का स्वागत किया गया व विद्यालय में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ व विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आगंतुक अतिथियों का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि गौरीशंकर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, सीबीईओ बाबुलाल शर्मा, निरंजन धाणका, राजवीरसिंह राठौड़, एडवोकेट भगवती प्रसाद सांडेला, फूलाराम नाई, हरिराम तिवाड़ी, किशोरसिंह राठौड़, छगनलाल पूनिया, चुनीलाल सुथार, परमाराम कालेरा, सीताराम स्वामी, मनीराम शर्मा, नौरंग पूनिया, आशाराम नायक, भागाराम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles