रतनगढ़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, राजस्व मामलों के निस्तारण पर रहेगा जोर
रतनगढ़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, राजस्व मामलों के निस्तारण पर रहेगा जोर
रतनगढ़ : वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई 2026 को किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर, रतनगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मिथलेश कुमार और तहसीलदार हरदीप सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व मामलों का प्रभावी, त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामले, जिन्हें आपसी सहमति और समझाइश से हल किया जा सकता है, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के साथ लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए। ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139177


