[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय जश्न

बिसाऊ गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय जश्न

बिसाऊ : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धौलपुरिया के नेतृत्व में सोमवार को बिसाऊ के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत और पूर्ण बहुमत मिलने पर विजय उत्सव मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रंगीन आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार धौलपुरिया ने इसे पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरियां, द्वारका प्रसाद सैनी, महामंत्री विलास सैनी, कपिलेश शर्मा, पवन मिश्रा, गोपी किशन पारीक, गोविन्द राम वर्मा, बसंत चेजारा, राजेन्द्र सिंह परिहार, हरिराम बालाण, कमल कयाल, नरेन्द्र सिंह पंवार, अभिषेक मिश्रा, अदनान तंवर, प्रमोद कसेरा, पंकज जेजानी, रियासत अली, कल्याण सिंह, अमित धौलपुरिया, फूलचंद प्रजापत, सुरेश प्रजापत, राजेन्द्र माछलपुरिया, देवकी नोवाल, गोपाल सोनी, विकास पुरोहित, ओमप्रकाश बजाज, विजय राव, विष्णु दाधीच सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles