मलसीसर औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर, 14 मई तक करें आवेदन
मलसीसर औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर, 14 मई तक करें आवेदन
मलसीसर : RIICO द्वारा संचालित मलसीसर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत अब तक 118 भूखण्डों का आवंटन/ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं।
इकाई प्रभारी रीको, झुंझुनूं अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन उद्यमियों को अब तक भूखण्ड नहीं मिल पाया है, उनके लिए आवंटन का दसवां चरण शुरू किया गया है। इस चरण में 14 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024 के अंतर्गत एमओयू धारकों को प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एमओयू धारक एसएसओ आईडी के माध्यम से 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी भूखण्ड के लिए एक ही आवेदन प्राप्त होता है तो सीधे आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन होने की स्थिति में 19 मई को ई-लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा।
आवंटित भूखण्डों पर एमओयू धारकों को व्हाइट कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले उद्योग स्थापित करने होंगे। भूखण्डों से संबंधित विस्तृत जानकारी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139052


