ग्राम रथ अभियान: योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक, विकसित राजस्थान के लिए जुटाए जा रहे सुझाव
ग्राम रथ अभियान: योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक, विकसित राजस्थान के लिए जुटाए जा रहे सुझाव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों से सुझाव और फीडबैक लेकर विकास की दिशा में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को ग्राम रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचे, जहां लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्राम रथों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, महिला एवं बाल विकास, कृषि और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए मल्टीमीडिया, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों और प्रचार सामग्री का उपयोग कर जानकारी को सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है।
अभियान की खास बात यह है कि यह केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर रहा है। ग्राम रथों के साथ रखी गई सुझाव पेटिकाओं और संवाद कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की नीतियों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उपयोग किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे इन विकास रथों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। यह अभियान राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137529

