[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग पंकज शर्मा को मिली स्कूटी, शारीरिक बाधाएं हुई दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग पंकज शर्मा को मिली स्कूटी, शारीरिक बाधाएं हुई दूर

दिव्यांग पंकज शर्मा को मिली स्कूटी, शारीरिक बाधाएं हुई दूर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी हैं। इसी कड़ी में रतननगर निवासी दिव्यांग पंकज शर्मा को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत निःशुल्क स्कूटी प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

पंकज शर्मा ने बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए मिठाई की दुकान पर कार्य करते हैं। पहले उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन स्कूटी मिलने के बाद अब वे आत्मनिर्भर हो गए हैं। अब वे अपने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कार्यस्थल पर आसानी से आ-जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण आवागमन उनके लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन इस योजना से उन्हें नई स्वतंत्रता मिली है। स्कूटी मिलने के बाद उनके दैनिक जीवन में काफी सुधार हुआ है और अब वे बिना किसी सहारे अपने काम पूरे कर पा रहे हैं।

पंकज शर्मा और उनके परिवार ने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles