[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर, भजनों और झांकियों से गूंजा चुना चौक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर, भजनों और झांकियों से गूंजा चुना चौक

राम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर, भजनों और झांकियों से गूंजा चुना चौक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के चुना चौक स्थित रामलीला पार्क में आयोजित “श्री राम कथा अमृत वर्षा” के तहत रविवार को राम जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि रानी सती रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पुरोहितों की बगीची के सामने आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भव्य सजावट, मंगल ध्वनि, बाल स्वरूप झांकियों और झुनझुनियों ने वातावरण को त्रेतायुगमय बना दिया।

प्रख्यात कथावाचक धर्मदास महाराज ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम के जन्म की भावविभोर कर देने वाली कथा सुनाई। उन्होंने मधुर भजनों और बाल लीलाओं के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान महिलाओं और बच्चों को झुनझुने एवं बाल खिलौनों का वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा और आदर्शों की प्रेरणा देता है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान सूरजगढ़ क्षेत्र के सेहीं कला निवासी समाजसेवी अरुण शर्मा सपत्नी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद सिंघानिया, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, जगदीश खाजपुरिया, बिनोद पुजारी, पवन शर्मा देरवाला, डॉ. विधा पुरोहित, डॉ. भावना शर्मा, अनिता सैनी एवं गायत्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles