पूर्व सीएम गहलोत का जन्मदिन: मुस्लिम न्याय मंच ने अस्पतालों में बांटे फल, लंबी उम्र की दुआ की
पूर्व सीएम गहलोत का जन्मदिन: मुस्लिम न्याय मंच ने अस्पतालों में बांटे फल, लंबी उम्र की दुआ की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सामाजिक संस्था मुस्लिम न्याय मंच द्वारा सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई।
मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सबसे पहले राजकीय बी.डी.के. अस्पताल पहुंचे, जहां वार्डों में भर्ती मरीजों को फल भेंट किए गए। इसके बाद टीम ने एपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल में भी फल वितरण किया।
इमरान बडगुजर ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष इश्तियाक कुरेशी और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष उस्मान पठान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर इरफान पहाड़ियान, अकबर खान, अब्दुल लतीफ खानजादा, याकूब काजी, तनवीर फारूकी, गणेश, अजीज सैयद, अल्ताफ पठान और मोनू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137519

