जिला स्तरीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप में जिया व सिद्धि राठौड़ का जलवा, जीते स्वर्ण पदक
जिला स्तरीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप में जिया व सिद्धि राठौड़ का जलवा, जीते स्वर्ण पदक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नवांकुर शिशु अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में दो बहनों जिया राठौड़ और सिद्धि राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला तलवार संघ के अध्यक्ष डॉ. कादिर हुसैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) नियाज मोहम्मद खान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद मोहम्मद हमीद खान एवं स्कूल डायरेक्टर रमजान खान शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा माला व साफा पहनाकर किया गया।
कोच रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह चूरू जिले की पहली तलवारबाजी प्रतियोगिता थी, जिसमें दोनों बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिया राठौड़ ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं उनकी छोटी बहन सिद्धि राठौड़ ने सब-जूनियर सेबर वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
दोनों बहनें राजगढ़ तहसील के छोटे से गांव ठिभाऊ बड़ी की निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं और विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब दोनों खिलाड़ी 31वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक रमजान खान ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन प्रिंसिपल नेहा सोनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2137179


