[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना रोड पर ट्रैक्टर-टेम्पो की टक्कर, एक घायल:डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बुहाना रोड पर ट्रैक्टर-टेम्पो की टक्कर, एक घायल:डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल किया रेफर

बुहाना रोड पर ट्रैक्टर-टेम्पो की टक्कर, एक घायल:डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल किया रेफर

सूरजगढ़ : बुहाना रोड पर ख्यालिया की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में रघुवीरपुरा निवासी सुरेश पुत्र रामेश्वरलाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सुरेश को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का प्रमुख कारण बताया है।

Related Articles