पेंट के चैन और शर्ट के बटन तक निकलवाए:बायोमेट्रिक्स के बाद ही मिली एंट्री, सीकर में 102 सेंटर पर NEET एग्जाम
पेंट के चैन और शर्ट के बटन तक निकलवाए:बायोमेट्रिक्स के बाद ही मिली एंट्री, सीकर में 102 सेंटर पर NEET एग्जाम
सीकर : सीकर में रविवार को NEET-2026 एग्जाम में स्टूडेंट्स को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। स्टूडेंट्स के हाथों के डोरे और पेंट, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर पर लगे मेटल के बटनों को भी काट दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पजामे और पेंट के नाड़े और चैन भी निकलवा दिए गए। एग्जाम लिखने के लिए पेन भी परीक्षा केंद्र के अंदर ही दिया गया, बाहर से पेन ले जाने की अनुमति नहीं थी। एग्जाम सेंटर्स के बाहर अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
अभ्यर्थियों को केवल फोटो और आधार कार्ड अंदर ले जाने दिया गया। अंदर घुसते ही सबसे पहले प्रवेश पत्र, फोटो और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसके बाद स्टूडेंट्स की मेटल डिटेक्टर से जांच हुई और बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें प्रवेश मिला। एग्जाम के कारण शहर के पिपराली रोड और फतेहपुर रोड पर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे।
सीकर में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए
सीकर में NEET एग्जाम के लिए कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 29,979 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। सीकर के श्रीकल्याण गवर्नमेंट स्कूल सेंटर पर स्टूडेंट्स की लंबी लाइनें नजर आईं। एग्जाम सेंटर पर सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
बिजली, पानी और मौसम को लेकर विशेष व्यवस्था
एग्जाम के नोडल इंचार्ज ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया कि मौसम विभाग की लू और आंधी की चेतावनी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए हर सेंटर पर जनरेटर लगाए गए हैं, ताकि पंखे और लाइट की व्यवस्था बनी रहे। अधिकांश केंद्रों पर पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एक दिन पहले सीकर जिले में आंधी-अंधड़ का मौसम था, इसलिए आज हर सेंटर पर बिजली के लिए जनरेटर, पानी के लिए कैंपर और गर्मी से बचाव के लिए छाया की उचित व्यवस्था की गई है।
कड़ी निगरानी और प्रशासन की तैनाती
सीकर जिले में मुख्य रूप से गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान नकल पर रोक के लिए 6 सिटी काॅर्डिनेटर, फ्लाइंग स्क्वाॅयड, ऑब्जर्वर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जिनमें RAS और RPS अधिकारियों को शामिल किया गया है। हर एग्जाम सेंटर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
NEET-2026 एग्जाम से जुड़ी PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137035


