कच्चा बस स्टैंड जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर:वाहन चालक हो रहे परेशान, आयुक्त ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया
कच्चा बस स्टैंड जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर:वाहन चालक हो रहे परेशान, आयुक्त ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया
सरदारशहर : सरदारशहर में पुलिस थाने से कच्चा बस स्टैंड जाने वाली मुख्य सड़क पर श्मशान घाट के आगे का हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खराब सड़क के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद आयुक्त को कई बार ज्ञापन दिए
ऑटो चालक जितेंद्र ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर परिषद आयुक्त को कई बार ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण ऑटो को नुकसान हो रहा है, जिससे चालकों को आर्थिक हानि हो रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ऑटो चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे हड़ताल और विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
आयुक्त ने जल्द मरम्मत की कहीं बात
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137039


