नीमकाथाना में सीमेंट फैक्ट्री में मनाया मजदूर दिवस:श्रमिकों के संघर्ष के बारे में बताया, हक और सम्मान की रक्षा करने का आह्लान
नीमकाथाना में सीमेंट फैक्ट्री में मनाया मजदूर दिवस:श्रमिकों के संघर्ष के बारे में बताया, हक और सम्मान की रक्षा करने का आह्लान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीमेंट फैक्ट्री, सिरोही (नीमकाथाना गेट) में मजदूर यूनियन सीटू द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू अध्यक्ष तेजाराम गुर्जर और सीटू जिला महामंत्री बृजसुंन्दर जांगिड़ ने झंडा रोहण कर की। इस अवसर पर आयोजित मजदूर सभा को सीटू जिला महामंत्री बृजसुंन्दर जांगिड़, माकपा तहसील सचिव गोपाल सैनी और रोशन लाल गुर्जर ने संबोधित किया।
श्रमिकों के संघर्ष के बारे में बताया
अपने संबोधन में बृजसुंन्दर जांगिड़ ने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिक वर्ग के ऐतिहासिक संघर्षों की याद दिलाता है। उन्होंने शिकागो के मजदूर आंदोलन का उल्लेख किया, जिसने आठ घंटे के कार्यदिवस की लड़ाई के माध्यम से दुनिया भर के मजदूरों को अधिकार दिलाने की दिशा दिखाई।
नोएड़ा के आंदोलन का किया जिक्र
जांगिड़ ने हाल ही में हुए नोएडा के मजदूर आंदोलन का भी जिक्र किया और बताया कि आज भी मजदूर अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी लेबर कोड की आलोचना करते हुए कहा कि यह कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करता है, जिसके खिलाफ संगठित आंदोलन आवश्यक है।
माकपा तहसील सचिव गोपाल सैनी ने कहा कि वर्तमान में मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने मजदूर वर्ग से एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की रक्षा करने का आह्वान किया तथा सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।
रोशन लाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर ही देश की असली ताकत हैं और उनके बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में बौद्दू राम, तेजाराम, गोविंद सिंह, शक्ति सिंह, सुमेर सिंह, ग्यारसी लाल यादव, रमेश यादव, महेंद्र, जगदीश, घनश्याम, मानसिंह, योगेश यादव, हरसाय लम्बा, महावीर, रोहिताश, कैलाश, मुकेश यादव, मंजू, सुशीला, अच्छी देवी, सुनीता, संतोष सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीटू सचिव गोविंद सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134754


