[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के चिड़ावा में होम्योपैथी के सार्वजनिकीकरण अभियान के तहत आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि यह अभिनव पहल झुंझुनूं से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य होम्योपैथी जैसी सरल, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति को आमजन तक पहुंचाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी।

विशेषज्ञों ने दी व्यवहारिक जानकारी

प्रशिक्षण सत्र में डॉ. रमेश यादव, डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. अविल जैन, डॉ. आयुषी गौड़ और डॉ. संदीप प्रेमी ने होम्योपैथी के मूल सिद्धांतों और उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पद्धति “जैसा रोग, वैसी औषधि” के सिद्धांत पर आधारित है।

पहले भी मिल चुका है लाभ

बताया गया कि वर्ष 2016-17 में झुंझुनूं में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस पहल की शुरुआत हुई थी, जिससे हजारों ग्रामीणों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों में लाभ मिला।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु

  • 15 प्रमुख होम्योपैथिक औषधियों की जानकारी
  • सामान्य रोगों में सुरक्षित उपयोग की विधि
  • रोगी रजिस्टर और फॉलोअप प्रक्रिया
  • जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों को रेफरल

अभियान के उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
  • अस्पतालों पर अनावश्यक भार कम करना
  • प्राथमिक स्तर पर वैकल्पिक चिकित्सा को बढ़ावा देना

कार्यक्रम में ऊषा संस्था के प्रयासों की सराहना की गई, जिसने प्रशासन के सहयोग से इस मॉडल को सफल बनाया।

Related Articles