[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसलसर कुंडिया के पास खड़े ट्रक के पीछे से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार बेटे की हुई मौत पिता हुआ गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आसलसर कुंडिया के पास खड़े ट्रक के पीछे से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार बेटे की हुई मौत पिता हुआ गंभीर घायल

आसलसर कुंडिया के पास खड़े ट्रक के पीछे से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार बेटे की हुई मौत पिता हुआ गंभीर घायल

सरदारशहर : रतनगढ़ रोड आसलसर कुंडिया के पास बुधवार शाम को एक बाइक असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई ओर पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई कृष्णदेव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आसलसर निवासी बेगाराम पुत्र नवरंग राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि बुधवार को मेरा छोटा भाई मोटाराम वह उसका लड़का 14 वर्षीय राजेंद्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल से गांव निर्देशन चोटिया से शादी में शामिल होकर वापस घर आ रहे थे, शाम को करीब 7:30 बजे आसलसर कुंडिया के पास पहुंचे तो सड़क किनारे साइड में एक ट्रक खड़ा था, बाइक मेरा भाई मोटाराम चल रहा था अचानक बाइक असंतुलित हो गई और ट्रक के पीछे से जाकर टकरा गई जिससे मेरा भाई मोटाराम व उसका लड़का राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, मोके से लोगों ने मेरे भाई व उसके लड़के को सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से मेरे भाई मोटाराम को बीकानेर रैफर कर दिया और उसके लड़के राजेंद्र कुमार की राजकीय उपजिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles