संविदाकर्मी फार्मासिस्टों की सेवा स्थगित करने के बाद राजकीय उपजिला अस्पताल के तीन दवा केंद्र रहे बंद, मरीज को हुई परेशानी
संविदाकर्मी फार्मासिस्टों की सेवा स्थगित करने के बाद राजकीय उपजिला अस्पताल के तीन दवा केंद्र रहे बंद, मरीज को हुई परेशानी
सरदारशहर : राजस्थान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यकृत संविदा कर्मी फार्मासिस्टों की सेवाएं 30 अप्रैल के बाद स्थगित कर दी है और अब तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। संविदाकर्मी फार्मासिस्टों की सेवाएं बंद होने के बाद सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन दवा केंद्र पूरी तरह से बंद रहे। सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में कुल पांच दवा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना का वितरण किया जाता है। लेकिन तीन संविदा कर्मी फार्मासिस्टों की सेवाएं स्थगित होने के कारण तीन दवा के केंद्र बंद नजर आए जिसके चलते बाकी बचे दो दवा केंद्रों पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारे देखी गई और मरीज घन्टो तक दवाई लेने के लिए लाइन में लगकर परेशान होते हुए नजर आए।

दवा केंद्र के फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार सारण ने बताया कि तीन दवा केंद्र बंद होने से बाकी बचे दो दवा केंद्रों पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, मरीजो के साथ-साथ हमें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अस्पताल में 1500 से 2000 के बीच प्रतिदिन मैरिज दवाइयां लेते हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाई लेने के लिए अब घन्टो लाइन में लगना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजकीय उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि हमारे पास वर्तमान में दो फार्मासिस्ट उपलब्ध है और दवा केंद्रों पर दवाई वितरित की जा रही है बाकी बचे तीन दवा केंद्रों के लिए तीन फार्मासिस्ट के लिए सीएमएचओ को लिखा गया है उम्मीद है कि जल्द ही नए फार्मासिस्ट उपलब्ध हो जाएंगे और सभी दवा केंद्र सुचारू रूप से चालू रहेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार संविदा कर्मी फार्मासिस्टों के लिए कोई नया आदेश जारी करती है या फिर राजकीय अस्पतालों में मरीज यूं ही परेशान होते रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134599


