[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में एडमिशन शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

बिसाऊ : राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (कला संकाय) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय में कला संकाय के तहत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, राजनीति विज्ञान, इतिहास और भूगोल जैसे विषय उपलब्ध हैं। अंतरिम प्रवेश सूची (मेरिट लिस्ट) 20 मई को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। महाविद्यालय में नए सत्र का शिक्षण कार्य 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles