नवलगढ़ अस्पताल से इंजेक्शन चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
नवलगढ़ अस्पताल से इंजेक्शन चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : पुलिस थाना नवलगढ़ ने सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। मामले के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय नवलगढ़ के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र सबलानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह मेल वार्ड की आलमारी से दवाइयां और इंजेक्शन कम पाए गए। जांच के दौरान एक संदिग्ध लड़की के पास से 8 ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन बरामद हुए थे। बाद में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दीपेन्द्र सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों दीपाली कुमावत, देवेन्द्र सिंह और विकास को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134514


