[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप:वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया, नगरपरिषद के घेराव की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप:वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया, नगरपरिषद के घेराव की चेतावनी

विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप:वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया, नगरपरिषद के घेराव की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : सड़क, नाली व गंदे पानी की समस्या से जूझ रहें वार्ड 60 के लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। इससे तंग आकर वार्डवासियों ने पार्षद के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगों ने विकास कार्यो को लेकर अनदेखी का आरोप लगाते झुंझुनूं नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विकास कार्यो को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया।

वार्ड नंबर 60 में भरा गंदा पानी
वार्ड नंबर 60 में भरा गंदा पानी

पार्षद राकेश कुमार महला ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से गंदे पानी के भराव की समस्या है। सड़क, नाली निमार्ण को लेकर भी ध्यान नही दिया जा रहा है।

नगर परिषद को बार बार अवगत कराने के बावजूद वार्ड में विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे है।उन्होंने बताया कि गंदे पानी की समस्या से मौसमी बीमारियों और डेंगू का प्रकोप चल रहा है।

पानी निकासी की समस्या के लिए वार्ड नंबर 60 में हुआ प्रदर्शन
पानी निकासी की समस्या के लिए वार्ड नंबर 60 में हुआ प्रदर्शन

यहां फैली गंदगी के चलते क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो चुका है। नगर परिषद प्रशासन से कई बार स्थाई समाधान की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार आश्वासन दिया जाता है।

वार्डवासी बबलू कुमावत ने बताया कि पिछले कई सालों से चार वार्डो का पानी यहा जमा हो रहा हैं, कभी टेंडर जारी नहीं होता कभी वर्क ऑर्डर नहीं होता। गंदे पानी से वार्ड के लोगों का जीना दूभर हो रहा है।

नगर परिषद के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया नगरपरिषद का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के लोगां ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

Related Articles