स्वगणना का संकल्प: कलेक्टर ने दिलाई शपथ, राजकीय कार्यालयों में हुआ आयोजन
स्वगणना का संकल्प: कलेक्टर ने दिलाई शपथ, राजकीय कार्यालयों में हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जनगणना-2027 के स्वगणना चरण की शुरुआत के साथ ही जिलेभर में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के समग्र विकास की आधारशिला होती है। इसके आंकड़े भविष्य की नीतियों, योजनाओं और संसाधनों के वितरण का आधार बनते हैं। उन्होंने स्वगणना को पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
आमजन को जागरूक करने की अपील
कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे आमजन को स्वगणना के महत्व के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें। जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलेभर में एक साथ शपथ कार्यक्रम
जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में एक साथ शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनमें जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला परिषद, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, आयुर्वेद विभाग, नगर परिषद, डिस्कॉम कार्यालय, कृषि महाविद्यालय तारानगर, स्कूलों व अन्य विभागों में कार्मिकों ने स्वगणना को सफल बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134483

