[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापोली में अवैध खनन करते एक गिरफ्तार:एक जेसीबी, ट्रैक्टर जब्त; उदयपुरवाटी वन विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापोली में अवैध खनन करते एक गिरफ्तार:एक जेसीबी, ट्रैक्टर जब्त; उदयपुरवाटी वन विभाग की कार्रवाई

छापोली में अवैध खनन करते एक गिरफ्तार:एक जेसीबी, ट्रैक्टर जब्त; उदयपुरवाटी वन विभाग की कार्रवाई

उदयपुरवाटी : वन विभाग की टीम ने उदयपुरवाटी के छापोली वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

उदयपुरवाटी रेंजर धर्मपाल मील ने बताया- उन्हें मुखबिर से छापोली स्थित टोड़ावाली बावड़ी इलाके में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद फॉरेस्टर शाहरुख खान के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई।

मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहाड़ी मोहरम का अवैध खनन किया जा रहा था। आरोपी खनन सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर फरार हो गया, लेकिन जेसीबी ऑपरेटर मनोज सैनी पुत्र बनवारी लाल सैनी, निवासी गिरधरपुरा को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त किए गए दोनों वाहनों को उदयपुरवाटी रेंज कार्यालय में खड़ा करवाया गया है। इस कार्रवाई में फॉरेस्टर शाहरुख खान, वनपाल शिम्भू सिंह, वनरक्षक विनोद, पूनम कंवर, सुरेश बाई और वाहन चालक अजय कुमार शामिल थे।

Related Articles