युवक का अपहरण कर मारपीट का मामला:15000 की फिरौती लेकर छोड़ा, नेवरी मोड़ के पास की घटना; नामजद रिपोर्ट दर्ज
युवक का अपहरण कर मारपीट का मामला:15000 की फिरौती लेकर छोड़ा, नेवरी मोड़ के पास की घटना; नामजद रिपोर्ट दर्ज
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक से 15 हजार रुपए की फिरौती वसूली और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना धावड़ा की ढाणी निवासी नितिन बडसरा के साथ हुई।
पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बहन के घर बागोर से लौट रहा था। नेवरी मोड़ के पास बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने नितिन के साथ हाथापाई की और उसे जबरन अपनी स्विफ्ट कार में डालकर एक सुनसान जगह पर ले गए। सुनसान स्थान पर ले जाकर बदमाशों ने मारपीट की। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपए की फिरौती मांगी।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए
आरोपियों ने नितिन के मोबाइल फोन से उसके पिता को फोन किया। उन्होंने धमकी दी कि यदि तुरंत पैसे नहीं भेजे गए तो युवक की हत्या कर दी जाएगी। परिजनों ने डर के कारण बताए गए मोबाइल नंबर पर 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
फिरौती मिलने के बाद छोड़ा, फोन रख लिया
फिरौती की रकम मिलने के बाद बदमाशों ने नितिन को छोड़ दिया, लेकिन उसका मोबाइल फोन अपने पास ही रख लिया। जाते समय उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में से दो के नाम सोनू और मुन्ना थे, जबकि चार अन्य की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद पीड़ित ने गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134299

