हिट वेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें: कलेक्टर; ‘मां योजना’ में पैकेज बुकिंग के दिए निर्देश
हिट वेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें: कलेक्टर; ‘मां योजना’ में पैकेज बुकिंग के दिए निर्देश
सीकर : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को हिट वेव और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पीएमओ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को ‘मां योजना’ के तहत पैकेज बुक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे अस्पतालों की आय बढ़ेगी और संचालन में बजट की कमी नहीं आएगी।
अस्पतालों में विशेष इंतजाम के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि सभी अस्पतालों में हिट वेव के मरीजों के लिए रिजर्व बेड, कूलर, एसी, ठंडे पानी और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही दवा वितरण धूप में न करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और “May I Help You” व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
टीबी मुक्त अभियान पर फोकस
बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ सत्यनारायण धौलपुरिया ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और एक्स-रे कराने के निर्देश दिए।
नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने नीट परीक्षा के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही लाडो योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
एनसीडी स्क्रीनिंग और मौसमी बीमारियों पर नजर
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि जिले की एनसीडी स्क्रीनिंग में बेहतर रैंकिंग है, जिसे बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने डायरिया व उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए पानी के सैंपल जांच के निर्देश दिए।
टीकाकरण व दवा उपलब्धता पर समीक्षा
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने टीकाकरण और मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। वहीं जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ सीपी ओला ने निशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी दी। बैठक में जनाना अस्पताल प्रभारी डॉ राजेश मीणा, लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ अटल भास्कर सहित सभी बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133119


