[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम के भाई प्रहलाद मोदी का शेखावाटी विवि दौरा, कुलगुरु से की चर्चा; मानद उपाधि पर जताई प्रसन्नता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पीएम के भाई प्रहलाद मोदी का शेखावाटी विवि दौरा, कुलगुरु से की चर्चा; मानद उपाधि पर जताई प्रसन्नता

पीएम के भाई प्रहलाद मोदी का शेखावाटी विवि दौरा, कुलगुरु से की चर्चा; मानद उपाधि पर जताई प्रसन्नता

सीकर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने निजी प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुलगुरु निवास पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रहलाद मोदी ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अघोरी परंपरा के संत डॉ. शैलेंद्रनाथ अघोरी महाराज को मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन संस्कृति को प्रतिष्ठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा और नवाचार पर चर्चा

कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, नवाचारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान प्रहलाद मोदी ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र अब शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय में एआई-एमएल, साइबर सिक्योरिटी, फोरेंसिक साइंस और पत्रकारिता जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे शैक्षिक नेतृत्व की दिशा में बढ़ता कदम बताया।

‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम का सुझाव

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्रनाथ अघोरी महाराज ने युवाओं में आध्यात्मिक व सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय में ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रहलाद मोदी की पुत्री सोनल मोदी, दामाद विराट मोदी सहित झुंझुनूं व सीकर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान प्रहलाद मोदी विश्वविद्यालय की अकादमिक व विकासात्मक संरचना से प्रभावित नजर आए और इसकी तुलना विकसित निजी विश्वविद्यालयों से की।

Related Articles