झुंझुनूं : लघु उद्योग भारती झुंझुनू शाखा ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
लघु उद्योग भारती झुंझुनू शाखा ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डा खुशाल यादव को लघु उद्योग भारती झुंझुनू शाखा की ओर से बुधवार प्रातः 11:00 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत के नाम दो ज्ञापन दिये गये।
पहले ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खनिज विभाग द्वारा खनिज उद्योगों पर लगाए गए गैरकानूनी 25000 ₹ वार्षिक शुल्क तथा प्रति ट्रांजिट पास 10/-शुल्क की जबरन वसूली की जा रही है जिसे हटाया जाना चाहिए। दूसरे ज्ञापन में लिखा गया है कि बिजली बोर्ड द्वारा फ्यूल सरचार्ज एवं स्पेशल फ्यूल सरचार्ज की गैरकानूनी वसूली उद्योगों से की जा रही है जिसे हटाया जाना न्याय संगत है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती झुंझुनू शाखा के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, कोषाध्यक्ष संजय टीबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता भौड़कीवाला एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान उपस्थित थे जिन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044871

