[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हुआ था विवाद, 2 दिन पहले दिल्ली से घर आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हुआ था विवाद, 2 दिन पहले दिल्ली से घर आया था

छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हुआ था विवाद, 2 दिन पहले दिल्ली से घर आया था

पंचेरीकलां : दोस्तों के साथ रहने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। बड़ा भाई दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। वह छुट्टियों पर घर आया हुआ था। घटना झुंझुनूं जिले के पंचेरीकलां थाना क्षेत्र की है।

थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया- गुरुवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रसूलपुर गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसे पचेरीकलां के निजी अस्पातल लेकर आया गया है। जहां उसे बुहाना के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर पुलिस की टीम बुहाना अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर चढ़ने के बाद अनूप बेसुध हो गया। परिजों ने उसे बैठाया। मगर थोड़ी देर बाद वह नीचे गिर गया।
ट्रैक्टर चढ़ने के बाद अनूप बेसुध हो गया। परिजों ने उसे बैठाया। मगर थोड़ी देर बाद वह नीचे गिर गया।

दोस्तों के साथ बाहर घूमने पर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया- मृतक युवक की पहचान अनूप (35) पुत्र कंवर सिंह निवासी रसूलपुर (पचेरीकलां) के रूप में हुई। अनूप के चचेरे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि अनूप दिल्ली में एक लोहे की कंपनी में काम करता है। 2 दिन पहले की वह छुट्टियों पर घर आया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे अनूप बाहर से अपने साथियों से मिलकर जब घर आया तो उसके छोटे भाई अजीत ने इस बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।

अनूप को बचाने आया उसका चचेरा भाई कृष्ण कुमार भी घायल हो गया।
अनूप को बचाने आया उसका चचेरा भाई कृष्ण कुमार भी घायल हो गया।

नाराज छोटे भाई ने चढ़ाया ट्रैक्टर

पुलिस ने बताया- झगड़ा होने पर अनूप ने अपने चचेरे भाई कृष्ण कुमार को बुलाया। जब कृष्ण मौके पर पहुंचा तो विवाद इतना बढ़ गया था कि अजीत ने घर में रखा ट्रैक्टर बड़े भाई अनूप पर चढ़ा दिया। जब कृष्ण ने रोकने की कोशिश की तो अजीत ने पत्थर से हमला किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद अजीत मौके से फरार हो गया। गंभीर अनूप को परिजन पचेरीकलां के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे बुहाना रेफर कर दिया। बुहाना सीएचसी में डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।

पिता की पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो चुकी

बुहाना के राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अनुप को मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुप शादीशुदा था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके पिता की पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। अनुप दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और घटना वाले दिन ही गांव आया था।

बुहाना अस्पातल में अनूप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बुहाना अस्पातल में अनूप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए

घटना की सूचना मिलते ही पचेरीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles