गेहूं की आड़ में गांजे की खेती:पुलिस ने रेड कर 232 पौधे किए जब्त, आरोपी की तलाश जारी
गेहूं की आड़ में गांजे की खेती:पुलिस ने रेड कर 232 पौधे किए जब्त, आरोपी की तलाश जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
जीणमाता : सीकर जिले के जीणमाता थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सुलियावास गांव में गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने रेड कर 232 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 48 किलो 400 ग्राम बताया गया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार मीणा के अनुसार ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि गांव में खेती की जमीन पर गेहूं की फसल की आड़ में गांजा उगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां बड़ी संख्या में गांजे के पौधे मिले।

जिस खेत में गांजा उगाया गया, वह जमीन 27 लोगों के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खेती किसने की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच अब रामलाल कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132840


