जिला स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप 3 मई को नवांकुर स्कूल चुरू में
जिला स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप 3 मई को नवांकुर स्कूल चुरू में
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला तलवारबाजी संघ की ओर से प्रथम जिला स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप चुरू शहर के नवांकुर शीशु अकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगुणा मोहल्ला में रविवार 3 मई को मौलाना आजाद स्पोर्ट्स अकेडमी के द्वारा आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि राजस्थान में तलवारबाजी के स्तंभ माने जाने वाले दाऊद खान ने यह जिम्मेदारी मुझे दी है। दाऊद खान वर्तमान में राजस्थान तलवारबाजी संघ के सीईओ हैं।
इस प्रतियोगिता में सब जुनियर अंडर 14, कैडेट अंडर 17, जुनियर अंडर 20 छात्र छात्राओं,सिनियर महिला एवं पुरुष तलवारबाजी प्रतियोगिता में फोईल, इपी एवं सबरे प्रत्येक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल विजेता को राजस्थान तलवारबाजी प्रतियोगिता जो 7 मई से केकड़ी में आयोजित होगी में भेजा जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को रविवार 3 मई सुबह 10 बजे नवांकुर शीशु अकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय अगुणा मोहल्ला में एक फोटो, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र या दसवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी लेकर पहुंचना है। इस सम्बन्ध में कोई जानकारी के लिए डॉ कादिर हुसैन मोबाइल नंबर 9610334639 और मोहम्मद रमजान खान दौलतखानी मोबाइल नंबर 94142 93672 से सम्पर्क कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131818


