महात्मा गांधी राजकीय विधालय राणासर में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई
महात्मा गांधी राजकीय विधालय राणासर में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई
चुरु : बुधवार को राणासर के राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2026-26 की कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम जाखड़ ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। समाजसेवी एवं भामाशाह मोहनलाल कड़वासरा (पुलिस निरीक्षक) ने विद्यालय में बच्चों के लिए ट्यूबवेल की घोषणा कर कार्य प्रारंभ करवा दिया। पूर्व में भी इनके द्वारा समय-समय पर विद्यालय को सहयोग प्रदान किया गया है।
आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर समाजसेवी सुरजाराम कड़वासरा, एसडीएमसी सदस्य खमाणाराम, दुर्गादत जांगिड़, मजीद खान सरपंच प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य विकास कड़वासरा, सुरेंद्र कड़वासरा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सीताराम जाखड़ ने सभी का आभार धन्यवाद प्रकट किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131818


