डाडा फतेहपुरा में 11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे झाड़ियां:स्पार्किंग से हादसे का खतरा, प्रशासन से समाधान की मांग
डाडा फतेहपुरा में 11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे झाड़ियां:स्पार्किंग से हादसे का खतरा, प्रशासन से समाधान की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के नीचे खड़ी झाड़ियां और पेड़ों की डालियां (टिकर) ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। फतेहपुरा फीडर की इस लाइन से करंट नीचे उतरने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है, साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग ने इसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। हवा चलने पर ये डालियां तारों से टकराती हैं, जिससे स्पार्किंग होती है और करंट नीचे आने का डर रहता है। इससे आसपास घूमने वाले पशुओं और रास्ते से गुजरने वाले लोगों की जान को खतरा है।
सुरेश सिंह (बीएसएनएल) ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है और हर समय डर का माहौल रहता है। महेन्द्र ने कहा कि तारों से टकराती डालियों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मान कंवर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे और पशु इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे अनहोनी का डर बना रहता है।
मंजीत सिंह के अनुसार, इस समस्या के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, जिससे गांव में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली ट्रिप होने से घरेलू कामकाज और खेती-बाड़ी से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, जब बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द लाइन के नीचे खड़ी झाड़ियों और टिकर को कटवाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका खामियाजा किसी बड़ी घटना के रूप में सामने आ सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131338


