[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के खिलाड़ियों ने कराटे लीग में जीते 17 पदक:रींगस में हुई थी प्रतियोगिता, तीन ने जीते गोल्ड; वापस लौटने पर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के खिलाड़ियों ने कराटे लीग में जीते 17 पदक:रींगस में हुई थी प्रतियोगिता, तीन ने जीते गोल्ड; वापस लौटने पर किया स्वागत

सिंघाना के खिलाड़ियों ने कराटे लीग में जीते 17 पदक:रींगस में हुई थी प्रतियोगिता, तीन ने जीते गोल्ड; वापस लौटने पर किया स्वागत

सिंघाना : सिंघाना के ऐरावत मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने रींगस में आयोजित कराटे लीग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सिंघाना के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं।

कोच अभिषेक राजोरा ने बताया कि हिमानी, यशमिता और कार्तिक ने अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, मुकुल रजोरा, पायल, नमन, भव्य, सुरभि और कंचन ने बेहतरीन मुकाबले खेलते हुए रजत पदक प्राप्त किए। राघव, ख्याति, चारुल, निकिता, चंचल, सजल, मनन और स्वय ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर सिंघाना का गौरव बढ़ाया।

संस्थान के कोच अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे अब शहर के बच्चों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। कोच ने यह भी बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण लिया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पदक जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विजेंद्र राजोरा, हरिराम, नरेश कुमार, संतोष सैनी, विनोद कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश नेहरा, राधेश्याम जांगिड़, बृजेश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles